चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

ठियोग: सेब से भरा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौके पर मौत

शिमला: राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर मतियाना के नजदीक नरैल में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां रात  3:30 बजे के करीब एक सेब से लदा ट्रक (hp 67A5147) गहरी खाई में लुढ़क गया। जिसमें 2 लोग सवार थे और जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे ठियोग के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतक की शिनाख्त जिला हमीरपुर के बिझड़ी के कड़ाह गांव निवासी मदन कुमार पुत्र प्रेम चंद के रूप में हुई है। घायल का नाम अजय है। हादसा शिमला जिला के ठियोग देवी मोड पर हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही मतियाना चौकी से पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों लोगों की पहचान कर उनके परिजनों को इस हादसे की सूचना दी। पुलिस घटना के कारणों की छानबीन में जुट गई।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *