हिमाचल पहुंचने पर भाजपा के कार्यकारी अध्‍यक्ष नड्डा का शानदार स्‍वागत

हिमाचल: भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा द्वारा इस पदभार को सौंपे जाने के बाद पहली बार प्रदेश में आने पर भव्य स्वागत के लिए प्रदेश के लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज भाजपा की सदस्यता 11 करोड़ से 17.50 करोड़ हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी भाजपा की सदस्यता बढ़ी है, जो भाजपा में प्रदेश के लोगों के विश्वास को दर्शाती है।

नड्डा ने कहा कि समूचे विश्व ने भारत के सुदृढ़ तथा कुशल नेतृत्व को स्वीकारा है तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर ने अनुच्छेद 370 को हटाया गया, जिससे ‘एक राष्ट्र, एक संविधान’ का सपना पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि यह अनुच्छेद जम्मू कश्मीर के विकास में बाधा बना हुआ था। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से पूरे देश में एक कानून लागू होगा तथा कश्मीर मुख्य धारा के साथ जुड़ेगा। उन्होंने कहा कि तीन तलाक भी एक एतिहासिक निर्णय है, जिससे मुस्लिम महिलाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान समान निधि योजना को देश में किसानों की सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए कार्यान्वित किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने न केवल पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया है बल्कि महिलाओं विशेषकर ग्रामीण महिलाओं को निःशुल्क गैस कनैक्शन प्रदान कर चूल्हे के धुंए से राहत भी प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने राजनीति की धारणा को बदला है तथा सुनिश्चित किया है कि राजनीति राष्ट्र तथा लोगों की सेवा के लिए समर्पित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास का दूसरा नाम बन गया है तथा इसके फलस्वरूप देश ‘नए भारत’ के रूप में उभर रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा मेरा हिमाचल प्रदेश से बहुत ज़्यादा लगाव है मैं हमेशा प्रदेश को लेकर भावुक हो जाता हूं। उन्होंने कहा कि इस समाहरो के लिए जिस प्रकार से महिलाओं ने रंगोली,युवा कार्यकर्ता ने इस रैली के लिएझंडे लगाए, मैं भी एसे ही लगता था।  उन्होंने कहा सबको मैं व्यक्तिगत रूप में सबको जानता हूं।  उन्होंने कहा मुझे इस पद की जिम्मेवारी देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय सांसदीय बोर्ड का धन्यवाद किया साथ ही माँ नैना देवी के आशीर्वाद से यह पद प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा आप कार्यकर्ताओ और जनता की उम्मीद पर पूर्ण रूप से उतरूंगा।

नड्डा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार ने प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में अनेक विकासात्मक कार्यों को आरम्भ किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने विभिन्न योजनाओं को आरम्भ किया है तथा केन्द्र सरकार विकासात्मक कार्यों में राज्य सरकार को पूरा सहयोग प्रदान कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि जय प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में भाजपा उन्नति के पथ पर अग्रसर रहेगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल में भाजपा के कायकर्ता के रूप में झंडा, पोस्टर भी लगाए है और लाठी भी खाई है इस बड़े संघर्ष के बाद आज इस पद तक आप पहुंचे है। यह केवल इसलिए मुमकिन था की आपकी अटूट महेनत व योगदान और आप सब भाइयो और बहनों के आशीर्वाद से हम सबको यह सौभाग्य प्राप्य हुआ है कि नड्डा जी आज देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *