चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

चबा: बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, 4 की मौत

  • मुख्यमंत्री ने किया सड़क हादसे में चार लोगों के निधन पर शोक व्यक्त

चबा: जिला चम्बा के भरमौर क्षेत्र में ढकोग-तुन्दाह सड़क के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा होने दु:खद समाचार है। जानकारी अनुसार एक बोलेरो कैंपर के 500 मीटर गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। हादसे में घायल एक व्यक्ति को चम्बा मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

जिला चम्बा के भरमौर क्षेत्र में ढकोग-तुन्दाह सड़क के पास कैंपर गाड़ी के खाई में गिरने से चार लोगों की दुखद मृत्यु पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को फौरी राहत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति व शोक संतप्त परिवारों को शोक की घड़ी में इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *