अंबिका/शिमला : प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को डॉ. राकेश कुमार कौंडल को कृषि निदेशक, शिमला के पद पर पदोन्नति दे दी है। वर्तमान में यह हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड में प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत थे। इसके साथ ही डॉ. देसराज 35 वर्ष कृषि विभाग में सेवा प्रदान करने के पश्चात सेवानिवृत हुए। 1 अक्टूबर, 2019 को कार्यभार सम्भालने के पश्चात उन्होंने कहा कि वो सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजनाओं को किसानों तक पहुँचाने का भरसक प्रयास करेंगे। इसके आलावा केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है उसको हासिल करने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके लिए डॉ. राकेश कुमार कौंडल, कृषि निदेशक हि. प्र. ने मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री व प्रधान सचिव (कृषि) का धन्यवाद किया है।