हिमाचल कांग्रेस चलाएगी गांधी जयंती पर जनजागरण अभियान

शिमला: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 से 9 अक्तूबर तक प्रदेश के सभी जिलों और ब्लॉकों में कांग्रेस एक बड़ा जनजागरण अभियान चलाएगी। इसमें देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान और उनके नेताओं के बलिदान को याद किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि शिमला में दो अक्तूबर को होने वाले राज्यस्तरीय शांति मार्च कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जिला और ब्लॉकों के अध्यक्ष, फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के प्रमुख भाग लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस के शांति मार्च में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसे चार जोन में बांटकर समूह बनाए गए हैं। शांति मार्च कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में होगा। पहला समूह डीसी ऑफिस, दूसरा शेर ए पंजाब, तीसरा लक्कड़ बाजार रिवौली और चौथा रिट्ज सिनेमा के पास इकट्ठा होगा। 11 बजे कार्यकर्ता रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके पश्चात प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में गांधी चर्चा में भाग लेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *