हिमाचल: उप चुनावों को लेकर महिला कांग्रेस ने बनाई रणनीति

शिमला: प्रदेश में होने वाले उप चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कमरकस ली  है। चुनावों को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा रणनीति तैयार कर ली गई। मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई जिसमें महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवम हिमाचल महिला कांग्रेस प्रभारी नीतू वर्मा भी मौजूद रही। बैठक में जहाँ उप चुनावों को लेकर रणनीति बनाई गई वही केंद्र की मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों को जन जन तक ले जाने के निर्देश जारी किए। हिमाचल महिला कांग्रेस प्रभारी नीतू वर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नई कार्यकारणी को कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक ले जाने के निर्देश दिए गए और पार्टी के कार्यक्रम को लेकर कार्यकारणी को अगवत भी करवाया गया।

उधर हिमाचल महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन के बाद ये पहली बैठक आयोजित की गई जिसमें हिमाचल प्रभारी नीतू वर्मा मौजूद हुई और कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिए गए इसके अलावा उप चुनावो को लेकर भी रणनीति तैयार की गई है।

बाईट: प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *