शिमला: विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर लोग चखेंगे सेब से बने व्यंजनों का लजीज स्वाद

शिमला: विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर लोग चखेंगे सेब से बने व्यंजनों का लजीज स्वाद

  • 27 सितम्बर को शिमला में होगा शेफ प्रतियोगिता का आयोजन

शिमला : एप्पल फेस्टिवल के दौरान पूरे सप्ताह भर शिमला के होटल हॉलिडे होम में सेब से बने व्यंजन परोसे जाएंगे। विश्व पर्यटन दिवस पर शिमला में इस बार आने वाले पर्यटकों को सेब से बने व्यंजनों का लजीज स्वाद चखने को मिलेगा। वहीं हिमाचल पर्यटन तथा प्रदेश शेफ एसोसिएशन द्वारा विश्व पर्यटन दिवस पर शेफ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागियों को हिमाचल के पारम्परिक व्यजंन बनाने होंगे। होटल हॉलिडे होम के मैनेजर नंद लाल शर्मा ने कहा कि विश्व पर्यटन दिवस पर हिमाचल पर्यटन  तथा  हिमाचल शेफ एसोसिएशन शेफ प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। तीन वर्गों में विभाजित इस प्रतियोगिता में प्रोफेशनल शेफ,होम शेफ तथा स्टूडेंट शेफ वर्ग में प्रतिभागी भाग ले सकते है। प्रतिभागी को इस प्रतियोगिता में एक एप्पल डिश बनाना अनिवार्य होगा।

विश्व पर्यटन दिवस पर एप्पल फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जा रहा है। सप्ताह भर चलने वाले इस फेस्टिवल में पर्यटकों को सेब से बने व्यंजन परोसे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक एप्पल स्टेट होने के नाते विश्व पर्यटन दिवस से एप्पल फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। सूप से लेकर स्वीडिश तक पर्यटकों को सेब का जायका मिलेगा।

बाइट : नंद लाल शर्मा मैनेजर होटल हॉलिडे होम

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *