हिमाचल : कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए गठित की चार सदस्‍यीय कैंपेनिंग कमेटी

हिमाचल कांग्रेस ने 15 और ब्लॉकों में नियुक्त किए अध्यक्ष…

शिमला : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को चौथी सूची जारी कर 15 और ब्लॉक अध्यक्षों की  नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी कार्यालय राजीव भवन में इन्हें नियुक्ति पत्र दिए। नवनियुक्त अध्यक्षों को अब 10 दिनों के भीतर ब्लॉक कार्यकारिणी और 20 दिनों में बूथ कार्यकारिणी का गठन करना होगा।

नवनियुक्त अध्यक्षों में फतेहपुर से कैप्टन जीत कुमार शर्मा, भटियात राम सिंह चांबियाल, बैजनाथ वीरेंद्र जंवाल, सरकाघाट सचिन वर्मा, धर्मपुर प्रकाश चंद, आनी संतोष ठाकुर, शिलाई सीता राम शर्मा, करसोग पृथी सिंह नेगी, बल्ह कुलदीप ठाकुर, रामपुर साहिब सिंह मेहता, हरोली विनोद कुमार बिट्टू, नगरोटा बगवां मान सिंह चौधरी, नाहन ज्ञान चंद, घुमारवीं जगवीर सिंह मेहता और कसौली से ठाकुर दास शामिल हैं।

कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि ब्लॉक कार्यकारिणी मे 41 से अधिक और बूथ में 7 से अधिक सदस्य नहीं होंगे। इनमें महिलाओं, युवाओं, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति को प्राथमिकता देने को कहा गया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *