भाजपा नेता जुबान पर रखें नियंत्रण : कुलदीप राठौर


शिमला: कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा सरकार और नेताओं पर  इतिहास से छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए है। आज शिमला में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा की भाजपा काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के नाम बदनाम करने की साजिश कर रही है। राठौर ने मुख्यमंत्री व भाजपा  नेताओं पर इतिहासकार बनने का आरोप लगाते हुए कहा कि इनके द्वारा स्वर्गीय प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर टिप्पणी करना गलत है जिसकी कांग्रेस भर्त्सना करती है। स्वर्गीय नेहरू ने आज़ादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंडित नेहरू व उनकी धर्मपत्नी कमला नेहरू आज़ादी के लिए जेल गए। राठौर ने कहा कि नेहरू जैसे महान नेता को भाजपा और संघ  विलेन की तरह पेश करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन साध्वी प्रज्ञा जैसे सांसद करते हैं नाथूराम गोडसे का महिमा मंडन। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अपनी जुबान पर लगाम रखे, अगर भाजपा नेता कांग्रेस नेताओं को गाली देंगे तो कांग्रेस फूल नही बरसाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष राठौर ने भाजपा और संघ पर देश मे कांग्रेस नेताओं के खिलाफ माहौल बनाने और इतिहास के विपरीत तथ्यों को पेश कर कांग्रेस को बदनाम करने को साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह सारी साजिश आर्थिक मंदी से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है। राठौर ने तल्ख़ लहजे में भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हए कहा की कांग्रेस को बदनाम करने से बाज़ आये और  अगर ये सिलसिला जारी रहा तो कांग्रेस इसका पुरज़ोर विरोध करेगी। राठौर ने भाजपा और संघ ने बड़े नेताओं सावरकर और शायमा प्रसाद मुखर्जी को अंग्रेजों के साथी बताया और आज़ादी की लड़ाई में देश नही बल्कि देश के खिलाफ लड़ाई लड़ने के आरोप लगाए।

बाइट:कुलदीप राठौर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *