मुकेश अग्निहोत्री विकास का चश्मा पहन कर देखे तो प्रदेश में दिखेगा चौतरफा विकास : सत्ती

कांग्रेस पार्टी के नेता आपस में उलझे हुए : सत्ती

शिमला: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी की आपसी अंतर्कलह जगजाहिर है और इसका जीता जागता उदाहरण एआईसीसी सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर से इस्तीफा मांगना है। यह बात उन्होंने आज एक प्रेस वक्तव्य के माध्यम से कही। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता आपस में उलझे हुए हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविन्द्र सुक्खु भी कुलदीप राठौर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुके हैं और अब सुधीर शर्मा द्वारा उनका इस्तीफा मांगना कांग्रेस के नेतृत्व पर सवालिया निशान लगा रहा है।

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब एक जिला की पार्टी बन कर रह गई है। उन्होनें कहा कि सुधीर शर्मा ने स्वयं कहा है कि कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, सेवादल अध्यक्ष, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सभी प्रमुख शिमला क्षेत्र से ही बनाए गए हैं।

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से क्षेत्रवाद की राजनीति करती आई है। इसलिए आज कांग्रेस पार्टी एक क्षेत्रीय दल बनकर रह गई है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कभी जनहित और प्रदेशहित की बात नहीं की और सिर्फ अपने तक ही सीमित रहकर आपस में उलझते रहे हैं। उन्होनें कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तथ्यहीन बयानबाजी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश करते रहते हैं। धरातल पर कांग्रेसी नेता कार्य नहीं कर पा रहे हैं जिसके कारण कांग्रेस पार्टी शून्य की ओर बढ़ रही है और केवल मात्र अपने मुख्यालय में बैठ कर अपने प्रचार के लिए कार्य कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पच्छाद व धर्मशाला में उप चुनाव जीतने की बात कर रही है लेकिन अपने कुनबे को नहीं संभाल पा रही है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी को आत्ममंथन की आवश्यकता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में होने वाले दोनों उप चुनावो में भाजपा एक बार फिर जीत का परचम लहराएगी और दोनो सीटों पच्छाद व धर्मशाला में भाजपा के उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *