अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव : विश्व शांति के लिए 2000 बजंतरी बजाएंगे देव धुन

कुल्लू: अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव  8 से 14 अक्तूबर तक चलेगा। वन, परिवहन व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि दशहरा उत्सव कुल्लू के देवसदन में आज दशहरा उत्सव कमेटी की दूसरी बैठक में भाग लिया तथा चर्चा करने के उपरांत अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा-2019 का आयोजन इस बार और बेहतर किया जाएगा। दशहरे में विश्व शांति के लिए 2000 बजंतरी(वाद्य यंत्र वादक) देव धुन बजाएंगे। उत्सव को योग्यरीति से आयोजित करना हम सबसे की सामाजिक जिमेदारी है। मैं समस्त लोगों से अपील करता हूँ कि उत्सव के दौरान कानून के नियमों का पालन करें।

उन्होंने कहा कि 12 या 13 अक्तूबर जिस दिन सीएम कार्यक्रम में मौजूद होंगे, उस दिन देव धुन कार्यक्रम का आयोजन होगा। देव ध्वनि के साथ पुजारी मंत्र उच्चारण करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार कुल्लू दशहरा प्लास्टिक मुक्त होगा। जिला में अधिकारियों को मिलने वाले बुके से भी प्लास्टिक हटेगा तथा उसमें टेप की जगह ऊन या अन्य धागा लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार यातायात व्यवस्था के लिए अलग से रिजर्व बटालियन तैनात की जाएगी। मैदान पर नजर रखने के लिए दो ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। दशहरा उत्सव को इस बार शहर को 4 जोन में बांटा जाएगा। गाडिय़ों के शहर में आते ही पुलिस को इसकी जानकारी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में इस बार 70 की जगह 90 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। दशहरा की सांस्कृतिक संध्या के लिए स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन होंगे व उन्हें इसी दौरान पूर्व में किए कार्यक्रमों की जानकारी देनी होगी।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *