देश व प्रदेश की मंडियों में हिमाचल के रॉयल सेब की डिमांड बढ़ी

27 व 28 सितम्बर को शिमला में दो दिवसीय सेब उत्सव

  • सेबों की विभिन्न किस्में और इनसे बने उत्पाद होंगे मेले का आकर्षक

अंबिका/शिमला: पर्यटन को बढ़ावा देने तथा सेब के प्रति लोगों को और अधिक आकर्षित करने के उद्देश्य से आगामी 27 व 28 सितम्बर को शिमला में दो दिवसीय सेब उत्सव आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिला प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने दी।

अमित कश्यप ने बताया कि यह उत्सव पर्यटन विभाग तथा अन्य विभागों के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचली सेब को पहचान दिलाने के लिए ये उत्सव आयोजित किया जा रहा है। उत्सव का आयोजन गेयटी थियेटर के प्राचीन गौथिक हाल तथा नवीन मल्टी पर्पज़ हाल में आयोजित किया जाएगा। सेबों की विभिन्न किस्में और इनसे बने उत्पाद मेले का आकर्षक होंगे।

सेब उत्सव में जहां बड़ी संख्या में उत्पादकों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा, वहीं उपभोगताओं द्वारा परस्पर संवाद से प्राप्त प्रतिक्रियाएं उत्पादक को और अधिक बेहतर क्रियान्वयन के लिए सक्षम प्रोत्साहित करेंगे।

समारोह के दौरान पर्यटन उद्योग से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं द्वारा पेंटिंग काॅम्पीटिशन, क्विज़ काॅम्पीटिशन, सेब के बागीचों में परिच्यात्मक यात्राओं का आयोजन, युवाओं के लिए फोटोग्राफी काॅर्नर, ऐप्पल क्वीन प्रतियोगिता तथा पर्यटन कार्य खुशहाल भविष्य पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि धरोहर यात्राओं को आयोजित कर पर्यटक व स्थानीय लोगों को शिमला नगर व इसके आसपास धरोहर भवनों की जानकारी प्रदान की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित भी की जाएंगी। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा फ्रूट स्टाॅल आयोजित कर हिमाचली व्यंजन भी परोसे जाएंगे। होटल प्रबंधन संस्थान कुफरी द्वारा सेब से निर्मित बेकरी उत्पाद सेब केक भी मेले में उपलब्ध रहेगा। एचपीएमसी द्वारा सेबों से बने विभिन्न उत्पाद भी खरीद के लिए रखे जाएंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *