चंद्रयान का लक्ष्य के करीब पहुंचना देश की बड़ी कामयाबी : मुख्यमंत्री (देखें वीडियो)

शिमला: चंद्रयान के असफल होने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि थोड़ी निराशा जरूर हुई है लेकिन भविष्य में चंद्रयान को लेकर जो कमी रही है उसे वैज्ञानिक सुधार कर अपने लक्ष्य हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री ने इसरो की पूरी टीम को चन्द्रयान 2 में बड़ी कामयाबी के लिए बधाई दी और सफलता के बेहद करीब पहुंचने के बाद थोड़ी सी कमी से मिली निराशा से भी जल्द उभर कर पूर्ण सफलता हासिल करने की उम्मीद जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों की लंबी तपस्या के बाद देश ने लंबी छलांग लगाई है और पूरा देश इसे लेकर गौरवांवित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि जल्द ही देश के वैज्ञानिक इस अभियान में रह गयी कमियों को दूर कर लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी वैज्ञानिकों की इस प्रयास के लिए  हौंसलाफ़जयी  की और  बधाई दी है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *