चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

कुल्लू : गाड़ी खाई में गिरने से चालक की मौके पर मौत, एक घायल

कुल्लू: कुल्लू के आनी-लुहरी मार्ग पर निगाण से दो किलोमीटर दूर हरिपुर मोड़ के पास एक पिकअप गाड़ी 500 मीटर खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई व एक अन्य घायल हो गया। घटना बीती रात करीब एक बजे हुई है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने रात में घायल और शव दोनों को निकाल लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल आनी लाया गया जहां उस का उपचार चल रहा है। एसएचओ आनी सीआर चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल की पहचान गोविंद सिंह पुत्र परस राम गांव चकाली डाकघर कमांद के रूप में हुई है। मृतक की पहचान गिरधारी लाल पुत्र नारायण दास गांव कंडा डाकघर कमांद के रूप में हुई है।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *