हिमाचल के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पद्मश्री अजय ठाकुर को मिला “अर्जुन अवार्ड”

शिमला: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में हिमाचल के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पद्मश्री अजय ठाकुर को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया। यह पुरस्कार अजय को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया। इसके साथ ही उन्हें पांच लाख रुपये की राशि, महान धनुर्धर अर्जुन की कांस्य प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र मिला। अजय ठाकुर को इसी वर्ष 11 मार्च को पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया है। भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण के बाद देश का यह चौथा बड़ा सम्मान है। पद्मश्री अजय ठाकुर ने देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। सरकार ने उन्हें डीएसपी के पद से नवाजा है। उनकी पोस्टिंग बिलासपुर में है। आजकल वह प्रो-कबड्डी लीग में तमिल टीम की कप्तानी कर रहे हैं। सोलन के नालागढ़ में दभोटा गांव के अजय को वैसे तो घर से ही स्पोर्ट्स का माहौल मिला है, लेकिन उन्होंने खेल कॅरिअर की शुरुआत दभोटा में जन सहयोग से बनाए खेल मैदान से की है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *