विधानसभा मानसून सत्र: सरकार को घेरने की कोशिश करेगा विपक्ष..देखें वीडयो

  • प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली पार्टी कार्यालय की तरह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिमला में भी कांग्रेस पार्टी के झंडे को लहराने का निर्णय
  • विधानसभा मानसून सत्र: सरकार को घेरने की कोशिश करेगा विपक्ष..देखें वीडयो

शिमला:  प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली पार्टी कार्यालय की तरह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय शिमला में भी कांग्रेस पार्टी के झंडे को लहराने का निर्णय लिया है जिसकी शुरुआत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज से कर दी है। कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है। कांग्रेस ने देश की आजादी में अपनी अहम भूमिका अदा की है और पार्टी से जुड़े लोगों ने देह के लिए कुर्बानियां भी दी है। प्रदेश कांग्रेस पार्टी कार्यालय में झंडा लहराने से पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के इतिहास की याद आती रहेगी और पार्टी के प्रति लोगों के मन में सम्मान और अनुभूति पैदा होगी।

19 अगस्त से शुरू होने वाले के विधानसभा मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक 18 अगस्त को नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में होगी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल भी बैठक में विशेष रूप से शामिल होगी। मानसून सत्र में इस बार कांग्रेस के विधायक सरकार को पूरी आक्रामकता के साथ घेरने की कोशिश करेंगे। वहीं कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि अनिल शर्मा को लेकर भाजपा में गुटबाजी नजर आ रही है तभी मुख्यमंत्री कुछ और कह रहे है जबकि पार्टी अध्यक्ष कुछ और ही कह रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *