- प्रदेश में इस वर्ष खोले गए हैं 137 खरीद केन्द्र
अंबिका/शिमला: बागवानी निदेशालय के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि इस वर्ष अब तक सेब की 23,67,906 पेटियां बाहरी राज्यों में भेजी गई हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक कुल 47358.12 मीट्रिक टन सेब 5,257 ट्रकों के माध्यम से बाहरी राज्यों को भेजा गया।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस वर्ष प्रदेश में कुल 137 खरीद केन्द्र खोले गए हैं और मण्डी मध्यस्थता योजना के अंतर्गत इस वर्ष अब तक 70.35 मीट्रिक टन सेब की खरीद की गई है।