पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, आईजीएमसी में भर्ती

शिमला: हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आईजीएमसी में भर्ती कर दिया है। वीरभद्र सिंह कुछ दिनों से रामपुर में थे वहीं पर उनकी तबियत अचानक खराब हुई और बुधवार सुबह ही वहां से उन्हें शिमला के लिए लाया गया और सीधे आइजीएमसी ले जाया गया। दो बजे वह अस्पताल में जांच के लिए पहुंचे थे। चिकित्सकों ने चेकअप के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल होने की सलाह दी। हालांकि चिकित्सक इसे रुटीन चेकअप बता रहे हैं। लेकिन वीरभद्र सिंह को सांस लेने में दिक्कत बताई जा रही है। वहीं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के  प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर  और महासचिव रजनीश किम्टा ने आईजीएमसी पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *