शिमला में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह

  • समारोह  की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे

अंबिका/शिमला: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्तए  को शिमला में आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मुख्यमंत्री के साथ समारोह में उपस्थित रहेंगे।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल सोलन में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर हमीरपुर शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी ऊना में कृषि मंत्री डॉ रामलाल मारकण्डा लाहौल.स्पीति के केलंग में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार जिला कांगड़ा के धर्मशाला में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर बिलासपुर में उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह कुल्लू में वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मण्डी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल जिला सिरमौर के नाहन में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज चम्बा में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *