प्रदेश में कल से मौसम खराब होने की संभावना....

मौसम विज्ञान केंद्र का राज्य के छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

अंबिका/ शिमला: क्या है ऑरेंज अलर्ट : मौसम विभाग हर मौसम में लोगों को सचेत करने के लिए चुनिंदा रंगों का अलर्ट जारी करता है। जैसे ग्रीन, येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट। इन अलर्ट के खास मायने हैं। येलो अलर्ट का अर्थ है कि लोग मौसम के बारे में अपडेट रहें या उस पर नजर बनाए रखें। ऑरेंज अलर्ट का अर्थ विषम परिस्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश और रेड अलर्ट का मतलब है हालात खराब हैं और बचाव के सभी जरूरी कदम उठाने की चेतावनी दी जाती है। वहीं ग्रीन यानी हरी पट्टी का अर्थ सब कुछ सामान्य है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, ऊना और सिरमौर जिले में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *