50 के बाद यूँ रखें अपनी सेहत का ख्याल...

50 के बाद यूँ रखें अपनी सेहत का ख्याल…

  • उम्र के इस पड़ाव में हमें विटामिन बी, एंटीऑक्सिडेंट, कैल्शियम और विटामिन डी पर जरूर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि महिलाओं में एस्ट्रोजन हॉर्मोन के कम होने पर उनमें दिल की बीमारियों, ऑस्टियोपोरोसिस और उम्र से जुड़ी दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
  • 50 के बाद थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पोषक खाना खाना चाहिए ताकि शरीर पोषक तत्वों को ठीक से स्वीकार कर ले। इस उम्र में शरीर का भी प्राकृतिक तौर पर क्षरण शुरू हो जाता है। इससे निपटना भी बहुत जरूरी है।
  • इस उम्र में पालक खाएं। उसमें ल्यूटीन और जियाजैंथिन होते हैं जो आंखों की सेहत के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। ये उम्र के साथ होने वाली आंखों की बीमारियों को रोकते हैं और हमें बढ़ती उम्र में होने वाले अंधेपन से बचाते हैं।
  • विटामिन बी6 और बी12 हमारे दिल को बचाते हैं। ये हमारे शरीर में बनने वाले होमोसिस्टीन नाम के केमिकल के निर्माण पर लगाम लगाते हैं। यह केमिकल हमारी खून की नलियों को सख्त बनाने में अहम भूमिका निभाता है।
  • डाइट की मात्रा और घटता मेटाबॉलिज्म जिंदगी के इस दौर के दो अहम पॉइंटस हैं। 50 के बाद शरीर प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्वों को पचा नहीं पाता। ऐसे में जरूरी है कि डाइट की क्वॉलिटी और उसकी मात्रा दोनों पर कंट्रोल किया जाए।
  • सेब और प्याज भी हमारी डाइट में भरपूर मात्रा में शामिल होने चाहिए। इनमें बहुत ज्यादा मात्रा में प्लांट पॉलिफिनॉल होता है। यह तत्व तमाम तरह के कैंसर से हमारी रक्षा करता है।
  • विटामिन बी6 के लिए केले, आलू, अनार खाने चाहिए। विटामिन बी12 अंडों, मछली और चिकन खाने से मिलता है। सूखे मेवे भी जादुई खुराक साबित होते हैं। इनमें हमें विटामिन ई के साथ एंटीऑक्सिडेंट भी मिलते हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *