शिमला: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दुःख व्यक्त किया है, जिनका शनिवार सायं निधन हो गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास के लिए शीला दीक्षित के योगदान को लोगों द्वारा हमेशा याद किया जाएगा। जय राम ठाकुर ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है।