मुख्यमंत्री ने किया 70वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव का आगाज, इस वर्ष 25 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य

  • इस वर्ष 25 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य

रीना ठाकुर/शिमला: आज मण्डी जिला के पनारसा में आयोजित 70वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव की मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश में पौधरोपण को एक जन आन्दोलन बनाया जाना चाहिए तथा इसमें बड़े पैमाने पर लोगों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के प्रयास होने चाहिए, ताकि वांछित परिणाम प्राप्त किए जा सकें।

जय राम ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष 25 लाख पौधे रोपे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें औषधीय पौधे, चौड़ी पत्तियां वाले पौधे तथा फलदार पौधे भी रोपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य पांच दिन तक चलने वाले वन महोत्सव अभियान के दौरान प्राप्त करने के प्रयास किए जाएंगे और यह कार्य केवल लोगों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे जहां वन सम्पदा बढ़ेगी, वहीं ग्रामीणों को अपने पशुधन के लिए पर्याप्त चारा भी उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि जंगलों में फल पौधे उगने से जंगली जानवरों को भी भोजन उपलब्ध होगा ताकि जंगली जानवरों के प्रकोप से ग्रामीण भी बचे रहेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *