इंदू गोस्वामी का इस्तीफा मंजूर, अब धनेश्वरी ठाकुर होंगी भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

शिमला: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा सुश्री इंदु गोस्वामी ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है जिसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने स्वीकार कर लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा इंदू गोस्वामी ने स्वेच्छा से अपने पद से त्याग पत्र दिया है जिसे मंजूर कर लिया गया है। उन्होनें बताया कि इंदू गोस्वामी के स्थान पर महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री धनेश्वरी ठाकुर (मनाली) को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षा नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *