हिमाचल: राजभवन में दी गई राज्यपाल को भावभीनी विदाई….

राज्यपाल को भावभीनी विदाई....

राज्यपाल को भावभीनी विदाई….

शिमला: राज्यपाल आचार्य देवव्रत को आज राजभवन में आयोजित विदाई समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों, सिविल और सैन्य अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी।

इस अवसर पर आचार्य देवव्रत ने कहा कि उन्हें पिछले लगभग चार वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री, मंत्रिमण्डल के सदस्यों, पक्ष और विपक्ष तथा आम जनता से भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ। इसके लिए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से जन कल्याण का उनका मिशन सफल हो सका। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जन कल्याण के यह कार्य निरन्तर चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश जय राम ठाकुर के नेतृत्व में सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और उनकी युवा सोच और विकास के प्रति लगन से प्रदेश विकास के नए लक्ष्यों को हासिल करेगा।

उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि नशे की प्रवृति को त्याग कर प्रदेश और स्वयं के निर्माण में भागीदार बनें और स्वयं को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित करें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल ने राष्ट्रहित और जनहित के मुद्दों पर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया है। उन्होंने इन विषयों के प्रति आम व्यक्ति को जागरूक किया और प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने जो भी समाज कल्याण और प्रदेश के विकास के मुद्दे उठाए हैं उन्हें सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा और उन्हें पुरजोर तरीके से लागू किया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *