12 घंटे बाधित रहा कालका-शिमला रेल मार्ग

कालका-शिमला ट्रैक पर हुआ भूस्खलन

सोलन: कालका-शिमला रेल ट्रैक पर फिर से भूस्खलन हुआ है। इसके चलते करीब दो घंटे तक कालका से शिमला आ रही हिमालयन क्वीन और दो अन्य ट्रेनें फंसी रहीं। जानकारी के अनुसार कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर दोपहर बाद करीब 2 बजे धर्मपुर और जाबली स्टेशनों के बीच सूजी रेलवे क्वार्टर के पास भूस्खलन हुआ ।
इसके चलते कालका से शिमला जा रही हिमालयन क्वीन ट्रेन संख्या 52455-यूपी को चालक ने समय रहते भूस्खलन वाली जगह से पीछे ही रोक दिया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, शाम करीब 4. 20 बजे तक ट्रैक को ट्रेनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया। ट्रैक बंद होने के कारण कारण दो अन्य ट्रेनें 52456-डाउन धर्मपुर और व डाउन मिस पैसेंजर को सनवारा रेलवे स्टेशन पर ही रोका गया। 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *