श्रीखंड यात्रा: एक श्रद्धालु की मौत, भूस्खलन से चार घायल

श्रीखंड यात्रा: एक श्रद्धालु की मौत, चार घायल

कुल्लू : श्रीखंड यात्रा शुरू होने के तीसरे दिन पार्वती बाग के पास महाराष्ट्र के एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। सुभाष पाटिल (74) करीब 31 सदस्यीय टीम के साथ यात्रा पर निकले थे, जहां बुधवार दोपहर को उनकी सांस फूलने से मौत हो गई। वहीं मंगलवार देर रात यात्रा मार्ग पर पार्वती बाग में नैन सरोवर के पास भूस्खलन की चपेट में आने से चार श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि 50 बाल-बाल बच गए।

घायलों को प्राथमिक उपचार देकर पार्वती बाग से सुरक्षित स्थल भीमड्वार लाया जा रहा है। खराब मौसम के चलते प्रशासन ने यात्रा को आंशिक रूप से रोक दिया है और यात्रियों की बेसकैंप सिंहगाड में पंजीकरण प्रक्रिया भी रोक दी है।

भूस्खलन के बाद श्रीखंड यात्रा पर लगी रोक से करीब पांच हजार श्रद्धालु विभिन्न स्थानों पर फंस गए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जिस स्थान पर हैं, मौसम साफ होने तक वहीं रहें। इससे भीमडवारी, थाचड़ू, कुंशा, पार्वती बाग सहित अन्य पड़ावों में लगाए गए अस्थायी टेंट श्रद्धालुओं से भर गए हैं।

इधर, बेस कैंप सिंहगाड में फिलहाल यात्रियों का पंजीकरण बंद कर दिया गया है। श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष चेत सिंह ने बताया कि जो श्रद्धालु दर्शन कर लौट रहे थे, उन्हें बेस कैंप तक वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *