हिमाचल: सोलन हादसे में 13 जवानों समेत 14 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म

सोलन: सोलन के कुमारहट्टी-नाहन हाइवे के किनारे बने सेहज ढाबा और गेस्टहाउस की बिल्डिंग गिर गई। इस बिल्डिंग के नीचे कई लोग दब गए हैं। इस हादसे मरने में वालों की संख्या 14 हो गई है। जबकि 36 लोगों को बचा लिया गया है लेकिन अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 3 जवानों को अस्पताल चंडी मंदिर रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान सूबेदार बलविंदर सिंह, नैब सूबेदार राज किशोर, एसएमटी.अरचना, नैब सूबेदार विनोद कुमार, सूबेदार अजीत कुमार, सूबेदार मंजूर प्रदीप चांद, सूबेदार योगेश कुमार के रुप में हुई है। सेना, एनडीआरएफ और प्रशासन के लोग राहत और बचाव के काम में जुटे हुए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि नाहन-कुमारहट्टी मार्ग पर स्थित यह इमारत भारी बारिश के चलते ढह गई, इसमें एक रेस्तरां भी था। उन्होंने बताया कि मलबे में फंसे लोगों में सेना के कुछ जवान और उनके परिवार के सदस्य हैं। ये सभी उत्तराखंड जा रहे थे और दोपहर का खाना खाने के लिए यहां रूके थे।

हादसे के बाद घटनास्थल पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी पहुंचे थे। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन तत्काल शुरू कर दिया गया था। इस घटना के कारणों का पता करने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग स्ट्रक्चर मानकों के अनुरूप नहीं था।

इसके पू्र्व सोलन के डिप्टी कमिश्नर केसी चमन ने बताया था कि अब तक 17 आर्मी जवानों और 11 सिविलिन्स को बचाया जा चुका है। वहीं इस हादसे में सेना के 6 जवानों सहित 7 लोगों की मौत हो चुकी है। 7 आर्मी जवान अब भी मलबे में दबे हुए हैं। आज दोपहर तक सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया।

सेना, एनडीआरएफ और प्रसाशन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

सी.एच.सी. धर्मपुर में पहुंचे घायलों की सूची

  • संजीव सूद (53) पुत्र के.सी. सूद गांव आईमा डाकघर व तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश।
  • कृष्णकांत (49) पुत्र विशेश्वर नाथ गांव, डाकघर व तहसील आरा, जिला आरा, बिहार।
  • परमजीत सिंह (63) पुत्र अमर सिंह, हाउस नंबर-1091 मोतीनगर, अंबाला सिटी, हरियाणा।
  • प्रकाश सिन्हा (38) पुत्र नन्नी भोपाल सिन्हा गांव बल्ली सरांय डा. कंचन वारी, तह. व जिला अन्नुकुडी, त्रिपुरा (4 आसाम रेजीमेंट, डगशाई)।
  • सतवीर सिंह (48) पुत्र चतर सिंह गांव खील जाशली, कुमारहट्टी, सोलन हिमाचल प्रदेश।
  • सुरजीत सिंह (43) पुत्र साधुराम गांव व डाकघर भवनौर, तहसील मुकेरियां, जिला होशियारपुर, पंजाब। (4 आसाम रैजीमैंट, डगशाई)।
  • राकेश कुमार (40) पुत्र सुरेंद्र पाल गांव सलेनपुर, डाकघर रोहन, तहसील व जिला नवांशहर, पंजाब।
  • मनजीत सिंह (46) पुत्र गुरबचन सिंह गांव व डाकघर शाहबाद मारकंडा, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा।
  • प्रदीप कुमार (44) पुत्र रोहिन नारजारी हाऊस नंबर-1 कलई गांव, डाकघर इरादीमल पानी, तहसील व जिला कारवीयंग लौंग आसाम।
  • रखवीर सिंह (50) पुत्र सिंगारा सिंह, गांव व डाकघर नगला, तहसील शाहबाद, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा।
  • रमेश कुमार (पूरा पता मालूम नहीं हो पाया)।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *