सोलन के कुमारहट्टी हादसे में 2 लोगों की मौत, 22 घायल

  • अभी करीब 14 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश
  • राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने किया कुमारहट्टी में ध्वस्त भवन पर दुःख व्यक्त

 सोलन: जिला सोलन के कुमारहट्टी के समीप एक निजी होटल भवन के ध्वस्त होने के कारण उसमें उपस्थित सेना के जवानों तथा अन्य लोगों के दब जाने की घटना पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दुःख व्यक्त किया है। राज्य मुख्यालय पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि 22 घायल हुए हैं।

  • समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कुमारहट्टी में जो इमारत गिरी है, वह एक ढाबा था। इस हादसे के वक्त 30 आर्मी के जवान और 7 आम नागरिक मौजूद थे। 18 आर्मी जवानों और 5 आम नागरिकों को बचाया गया है। दो शवों को बरामद किया गया है। अभी 14 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिवारों को इस अपूर्णीय क्षति से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिवारों को इस अपूर्णीय क्षति से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को श्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए।

इस घटना में दबे लोगों को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम चिकित्सकों और एम्बुलेंस के साथ तुरंत मौके पर पहुंची तथा बचाव कार्य जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष दबे लोगों को भी शीघ्र निकाल लिया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *