पहाड़ी राज्यों के लिए केंद्रीय बजट में कोई योजना नहीं : राठौर

शिमला: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों के विकास के लिए इसमें कोई भी योजना नहीं है। देश में औद्योगिक विकास के लिए भी कोई ठोस योजना नहीं है। बजट में विदेशी निवेश पर तो जोर दिया गया है पर देश की अपनी बाजार व्यवस्था को पूरी तरह से अनदेखा किया गया है। जीएसटी के सरलीकरण का वादा भाजपा ने व्यापारियों से किया था पर इस बारे भी बजट में कोई उल्लेख नहीं है। राठौर ने कहा कि प्रदेश में रेल विस्तार को भी ठेंगा दिखाया गया है। प्रदेश के लोगों को उम्मीद थी कि इस बार हिमाचल को विशेष महत्व और आर्थिक पैकेज से नवाजा जाएगा, पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

प्रदेश से वित्त राज्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होने के बावजूद केंद्रीय बजट में प्रदेश की अनदेखी से कांग्रेस हैरान है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *