किन्नौर : राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी दरकने से 3 घंटे बाद हुआ यातायात बहाल

किन्नौर : किन्नौर के कशांग नाला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर मंगलवार सुबह अचानक पहाड़ी दरकने से आवाजाही पूरी तरह ठप्प हो गई। जिसके चलते मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। बताया जा रहा है कि जब चट्टान गिरी तो सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई गिरती चट्टानों की चपेट में नहीं आया। चट्टान गिरने से सड़क का आधा हिस्सा टूट गया। इसके चलते सैकड़ों लोग वाहनों में करीब चार घंटे फंसे रहे। मार्ग सुबह छह बजे बाधित हुआ और करीब आठ बजे पूरी तरह बंद हो गया। जिसे तीन घंटे बाद बहाल किया गया।

वहीं बीआरओ के ओसी राघव ने बताया कि चट्टान गिरने से मार्ग बंद हो गया था और अब इसे बहाल कर दिया गया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *