चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

चंबा : कार खाई में गिरी, युवक की मौत दो घायल

चंबा : चंबा जिले में  सलूणी के हिमगिरी-डियूर मार्ग पर एक आल्टो कार पैराफिट तोड़कर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी किहार पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को चंबा अस्पताल रेफर किया गया।  पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान केशराज(27) पुत्र पालु गांव लड़ेर डाकघर लाहड़ा तहसील सलूणी की मौत हो हई। जबकि योग राज( 27) पुत्र नर सिंह व सुरेंद्र कुमार उर्फ सोनू भारद्वाज ( 24) पुत्र हेम राज निवासी डुगली डाकघर लाहड़ा तहसील सलूणी घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी रामकरण राणा ने हादसे की पुष्टि की है।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *