चंबा : बोलेरो खाई में गिरी, 1 युवक की मौत 6 घायल

बिलासपुर : ट्रक से टकराई कार, पांच घायल

जामली : बिलासपुर के जामली के पास हुए सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। जिसमें दो की हालत गंभीर है। हादसा कार और ट्रक की टक्कर से हुआ है। वहीं, हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए जाम लगा गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर लाया गया।

इस हादसे में रूप लाल और उसकी पत्नी ऊषा को चोटें आई हैं। हालांकि दोनों पक्षों से समझौता हो जाने के कारण पुलिस में इस संबंध में मामला दर्ज नहीं हुआ है। हादसा सुबह करीब 10.30 बजे हुआ। हादसा जामली से करीब एक किमी आगे बनाली खड्ड के पास हुआ।  जानकारी के अनुसार कार में सात-आठ लोग सवार थे। इस हादसे में करीब पांच लोगों को चोटें आई हैं। जिसमें दो को गंभीर चोटें हैं। लोगों ने मौके पर घायलों को जिला अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *