हमीरपुर : दीवार फांदकर बाल आश्रम से भागे चार बच्चे

हमीरपुर : हिमाचल के हमीरपुर में सुजानपुर टीहरा स्थित बाल आश्रम से बच्चों के फिर भागने से यहां सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार आश्रम से चार बच्चे दीवार फांदकर भाग गए हैं। इस संबंध में आश्रम की ओर से पुलिस को सूचित कर दिया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी है। गाड़ियों की तलाशी भी ली जा रही है।

सूचना के अनुसार बीती रात ये बच्चे खाना खाने के बाद आश्रम से गायब हो गए। पहले भी आश्रम से कई बार बच्चे भाग चुके हैं। इससे आश्रम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *