कोरोना काल में भी भारतीय अर्थव्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की सराहना : अनुराग ठाकुर

केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार हिमाचल पहुंचे अनुराग ठाकुर, जगह-जगह हुआ शानदार स्वागत

हमीरपुर : केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनने के बाद अनुराग ठाकुर शुक्रवार को पहली बार  अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर के दो दिवसीय प्रवास पर हिमाचल पहुंचे। केंद्रीय वित्त व कॉरपोरेट विभाग के राज्य मंत्री का करीब दो दर्जन स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ।

अनुराग का सुबह हिमाचल के प्रवेशद्वार मैहतपुर पहुंचें। इस दौरा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मैहतपुर से चिंतपूर्णी तक रोड शो के रूप में अनुराग ने जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद विश्राम गृह ऊना परिसर में अनुराग ठाकुर का सम्मान समारोह हुआ।

जिसमें भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती के नेतृत्व में भाजपा, युवा मोर्चा, व्यापार मंडल ऊना, हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल, ऊना जनहित मोर्चा सहित अन्य संस्थाओं द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के गौरव को बढ़ाने के लिए सम्मानित किया।

ऊना से अनुराग ठाकुर अंब, मुबारिपुर, चिंतपूर्णी, ढलियारा और देहरा पहुंचें जहां पर उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया किया। समीरपुर में अनुराग का रात्रि ठहराव है। हमीरपुर गांधी चौक पर रोड शो भी प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि 8 जून को अनुराग समीरपुर से चोलथरा और अवाहदेवी पहुंचेंगे। 8 जून को ही अनुराग ठाकुर का जिला बिलासपुर के कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। इस दौरान अनुराग जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *