भव्य सांस्कृतिक परेड में विभिन्न नृत्य दलों ने बिखेरे विविध संस्कृति के रंग

शिमला : अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के अंतर्गत आज ऑल इंडिया आर्टिस्ट ऐसोसिएशन, एपीजी विश्वविद्यालय तथा तिब्बतियन इंस्टीटयूट ऑफ परफार्मिंग आर्ट्स के सहयोग से भव्य सांस्कृतिक परेड आयोजित की गई। यह परेड स्टेट बैंक कालीबाड़ी से आरंभ होकर सीटीओ, स्कैंडल प्वाइंट, माल रोड, रानी झांसी पार्क से होती हुई ऐतिहासिक रिज मैदान पर संपन्न हुई। इस परेड में देश के विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों की झांकी का प्रदर्शन किया गया। एपीजी विश्वविद्यालय में भारत, जंजीबार, टोगो, कांगो, अफगानिस्तान, बंगला देश, बोदवाना, जांबिया, मलोवी, तंजानिया और गुईना के पढ़ रहे छात्रों ने अपने-अपने देश के पारंपरिक परिधानों में लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया।

लोक संस्कृति का परेड में प्रदर्शन

लोक संस्कृति का परेड में प्रदर्शन

तिब्बतियन इंस्टीटयूट आफ परफार्मिंग आर्ट्स द्वारा पारंपरिक तिब्बती तथा मुखोटा नृत्य प्रस्तुत किया गया। ऑल इंडिया आर्टिस्ट ऐसोसिएशन के कलाकारों द्वारा मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, बिहार तथा उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति का परेड में प्रदर्शन किया गया।

उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा शिमला ग्रीष्मोत्सव में आमंत्रित जम्मू-कश्मीर, असम, तेलंगाना, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ तथा हरियाणा के विभिन्न नृत्य दलों ने भी परेड में विविध संस्कृति के रंग बिखेरे। पर्यटकों व स्थानीय लोगों द्वारा परेड के दौरान प्रदर्शित किये गये लोक नृत्यों तथा करतबों का भरपूर आनन्द उठाया गया। लोगों ने कलाकारों के साथ एकाकार होकर परेड में भाग लिया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *