स्मार्ट सिटी शिमला में विकास कार्य जल्द होंगे शुरू

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव: महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम होंगे आयोजित

शिमला: अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में इस वर्ष महिलाओं की सहभागिता अधिक से अधिक सुनिश्चित बनाने एवं उनके मनोरंजन के लिए पहली बार कुछ विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त शिमला एवं अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश्वर गोयल ने दी।
राजेश्वर गोयल ने कहा कि ग्रीष्मोत्सव में आयोजित की जाने वाली मेगा नाटी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ थीम पर आधारित है। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मोत्सव के प्रथव दिवस 03 जून, 2019 को 600 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महिला मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित पुस्तकालय के समक्ष सामूहिक नाटी प्रस्तुत की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ग्रीष्मोत्सव में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से मेंहदी एवं रंगोली की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। रंगोली भी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ विषय पर आधारित होगी। मेंहदी एवं रंगोली की प्रतियोगिता 03  जून, 2019 के मध्य प्रातः 10 से दिन में 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता रानी झांसी पार्क (लेडीज़ पार्क) में आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था प्रभा राजीव ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि मेंहदी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को अपने सहयोगियों को साथ लाना होगा। उन्होंने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता के लिए एक समूह में अधिकतम चार प्रतिभागी होंगे। मेंहदी एवं रंगोली प्रतियोगिता में कोई भी महिला भाग ले सकती है।
प्रभा राजीव ने कहा कि 05 जून, 2019 को रिज मैदान पर आशियाना रेस्तरां के समीप स्थित खुले रंगमंच में पब्लिक अंताक्षरी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अंताक्षरी दिन में 02.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। अंताक्षरी में कोई भी भाग ले सकता है। अंताक्षरी का संचालन प्रसिद्ध आरजे शालिनी द्वारा किया जाएगा। अंताक्षरी बालीवुड एवं पहाड़ी गानों पर आधारित होगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *