नहीं रहे नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज के सिपाही ज्ञान चंद

  • मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर जताया शोक

चंबा : चम्बा ज़िले के शहर के समीप स्थित रामगढ़ मोहल्ले में वयोवृद्ध स्वतंत्रता सैनानी ज्ञान चंद का निधन हो गया। उन्होंने कल सांय अपने पैतृक गांव में अंतिम सांस ली। उनका जन्म 5 अक्तूबर, 1926 को हुआ था। उनकी धर्मपत्नी कुंती देवी और तीन सुपुत्र हैं। ज्ञान चंद एक अनुभवी स्वतंत्रता सेनानी थे, जो नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के नेतृत्व वाली आज़ाद हिन्द फौज के सदस्य भी थे।

मंगलवार को प्रशासन ने राजकीय सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार किया। प्रशासन की ओर से तहसीलदार पवन ठाकुर, थाना प्रभारी चंबा प्रशांत ठाकुर ने अंतिम यात्रा में शामिल रहे। इस दौरान पुलिस टुकड़ी द्वारा स्वतंत्रता सैनानी को हवा में फायर कर श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि ज्ञान चंद का जन्म पांच अक्तूबर 1926 को हुआ था। ज्ञान चंद शर्मा डीसी कार्यालय में भी नौकरी की थी। 92 वर्षीय ज्ञान चंद शर्मा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

  • मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी ज्ञान चन्द के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने  ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शांक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने भी वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *