संस्था “कोशिश एक आशा” ने मनाया छठा स्थापना दिवस

शिमला: दिव्यांगों के लिए काम कर रही संस्था “कोशिश एक आशा” द्वारा अपना छठा स्थापना दिवस नरसिंह मंदिर स्थित स्कूल परिसर में मनाया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों के लिए संगीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें रामपुर व निर्माण के निर्माण निरमंड के दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर ने दीप जलाकर किया। इस कार्यक्रम में ब्लाइंड पर्सन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल वर्मा जी भी मौजूद रहे।

“कोशिश एक आशा” के सचिव विक्रांत  बिष्ट ने संस्था की तरफ से सभी का स्वागत किया, तहसीलदार रामपुर  ने अपने संबोधन में कहा कि रामपुर प्रशासन दिव्यांगों के सहयोग के लिए हर संभव मदद करेगा। सबसे पहले “कोशिश एक आशा” के दिव्यांग विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। उसके उसके बाद  विभिन्न  प्रकार के योगासन और ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी गई। वहीं एक लघु नाटिका के माध्यम से दिव्यांगों के प्रति हमारे समाज के दृष्टिकोण को दिखाया गया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में मुख्य तिथि और मुख्य वक्ता रामपुर आर. एस .एस. के विभाग प्रचारक प्रताप सिंह सम्याल  ने संगीत प्रतियोगिता के विजेताओं को  पुरस्कार बांटे। अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगों की हर संभव मदद करना सभी का नैतिक कर्तव्य है और नर सेवा ही नारायण सेवा है इसमें सभी को आगे आने की जरूरत है।

संगीत प्रतियोगिता में बच्चों ने शिरकत की जिसमें दिव्या नेगी को प्रथम, राजीव कुमार को द्वितीय, शलव्य वीनू को तृतीय पुरस्कार मिला।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *