चौपाल : बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, एक की मौत

चौपाल : उपमंडल मुख्यालय चौपाल से 14 किलोमीटर चौपाल-नेरवा मार्ग में धबास कैंची के समीप एक बोलेरो कैंपर (एच.पी. 63-7053) दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति ने सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान यशवंत (25) पुत्र पदमा राम निवासी ग्राम धबास डाकघर धबास, तहसील चौपाल जिला शिमला के रूप में की गई है। डी.एस.पी. चौपाल संतोष शर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उधर, प्रशासन की ओर से एस.डी.एम. अजीत भारद्वाज ने कहा कि मृतक के परिवार को 15 हजार रुपए बतौर फौरी राहत प्रदान किए गए हैं। 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *