शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र के रामपुर हलके के बूथ 76 पर बेटे विक्रमादित्य सिंह व पत्नी प्रतिभा सिंह के साथ मतदान करने पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह ने प्रदेश वासियों से आह्वान किया है कि वे लोकतंत्र के पर्व में 19 मई को बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। साथ ही उन लोगों को भी प्रेरित करें, जो इसके प्रति उदासीन दिखें। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम, कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा, भाजपा विधायक अनिल शर्मा व अन्य परिजन मतदान करने पहुंचे। पंडित सुखराम ने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़चढ़कर मतदान करने की अपील की। हमीरपुर के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने परिवार सहित अपने पैतृक गावं घ्याल में वोट डाला है। बता दें कि उन्होंने बिलासपुर के दुर्गम क्षेत्रों में कई बूथों पर मशीने खराब होने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि अगर देरी से मतदान शुरू होगा तो चुनावी प्रक्रिया किस प्रकार सही ढंग से संपन्न होगी।