कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए 10204 कर्मचारी देंगे सेवाएं : डीसी संदीप कुमार

  • कांगड़ा-चम्बा में 2230 पोंलिंग बूथ स्थापित

कांगड़ा: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए 19 मई को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। संदीप कुमार ने बताया कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में कांगड़ा जिला के 13 विधानसभा क्षेत्र तथा चम्बा जिला के 4 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में कुल कुल 14 लाख 27 हजार 338 मतदाता हैं। इनमें 7 लाख 27 हजार 384 पुरूष मतदाता और 6 लाख 99 हजार 934 महिला मतदाता हैं। सर्विस वोटर की संख्या 21836, दिव्यांग वोटर 5868 तथा शतकवीर 74 तथा 20 अन्य मतदाता शामिल हैं।

  • मतदाताओं के विधानसभावार आंकडे

मतदाताओं के विधानसभावार आंकड़ों के मुताबिक नूरपुर मे 44747 पुरूष व 43481 महिलाएं, इन्दौरा में 45593 पुरूष व 42777 महिलाएं, फतेहपुर में 42016 पुरूष व 41849 महिलाएं, ज्वाली में 47632 पुरूष 47385 महिलाएं, ज्वालामुखी में 37900 पुरूष व 38157 महिलाएं, जैसिंहपुर में 39300 पुरूष व 41590 महिलाएं, सुलह में 49933 पुरूष 51519 महिलाएं, नगरोटा में 43527 पुरूष व 43322 महिलाएं, कांगड़ा 40326 पुरूष व 39897 महिलाएं, शाहपुर में 43101 पुरूष, 42304 महिलाएं, धर्मशाला में 41003 पुरूष व 40064 महिलाएं, पालमपुर में 37420 पुरूष व 36925 महिलाएं तथा बैजनाथ में 43442 पुरूष व 43321 महिला मतदाता हैं। इसके अतिरिक्त स्वीप कार्यक्रम के तहत 63 हजार नये मतदाता जुड़े हैं तथा फेसबुक के माध्यम से जागरूकता अभियान के तहत 19 अप्रैल तक 1 लाख 34 हजार लोगों तक वोटर जागरूकता मुहिम पहंुच चुकी है।

इसके अतिरिक्त चम्बा के चुराह में 36970 पुरूष व 35688 महिलाएं, चम्बा में 39836 पुरूष व 39333 महिलाएं, डलहौजी में 35736 पुरूष व 34589 महिलाएं तथा भटियात में 37477 पुरूष व 37318 महिला मतदाता हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के लिए 19 मई को सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 2230 मतदान केन्द्र बनाए गये हैं। जिसमें सें 1613 कांगड़ा जिला में तथा 617 चम्बा जिला में स्थापित किये गये हैं। मतदान केन्द्रों मे 10204 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। जिसमें से 7880 कांगड़ा में तथा 2324 चम्बा में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए 575 माइक्रो ऑब्जर्वर लगाए गये हैं जिसमें से 464 कांगड़ा में तथा 111 चम्बा में तैनात हैं।

उन्होंने कहा कि कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 40 मतदान केन्द्र महिला कर्मियों द्वारा संचालित किये जाएंगे। जिसमें से 30 कांगड़ा जिला में तथा 10 चम्बा जिला में संचालित किये जाएंगे। इसी तरह कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 58 मॉडल पोलिंग स्टेशन जिसमें से 45 कांगड़ा में तथा 13 चम्बा में, 172 बेव कास्टिंग बूथ जिसमें से 162 कांगड़ा में तथा 10 चम्बा में हैं।

संदीप कुमार ने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष प्रबन्ध किये गये हैं। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा हेतु मतदान दिवस के दिन दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान केन्द्र और मतदान केन्द्र से घर तक आने-जाने हेतु व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर का प्रबन्ध भी किया गया है। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन दिव्यांग मतदाताओं के लिए सहायक भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही ऐसे मतदाता जिन्हें स्ट्रैचर या छड़ी की आवश्यकता है, उन्हें स्टैªचर तथा छड़ी भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *