प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव मनजीत ठाकुर ने थामा भाजपा का दामन

प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव मनजीत ठाकुर ने थामा भाजपा का दामन

प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव मनजीत ठाकुर ने थामा भाजपा का दामन

शिमला : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं वर्तमान प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव मनजीत ठाकुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मनजीत ठाकुर रोहड़ू के कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक है। पूर्व में 2009 में जब रानी प्रतिभा सिंह को टिकट नहीं मिली थी तो मनजीत ठाकुर चुनाव लड़े थे और 19 हजार वोट हासिल किए थे।

मनजीत पूर्व में जिला परिषद के सदस्य एवं पंचायत समिति रोहडू के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *