कुल्लू पहुंचकर राजनाथ बोले: रामस्वरूप शर्मा पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं

  • राजनाथ सिंह ने कुल्लू में रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में की चुनावी रैली
  • देशद्रोह का कानून ऐसा बनेगा कि देशद्रोहियों की रूह कांप उठे : राजनाथ सिंह

कुल्लू: कुल्लू जिले के ढालपुर के ऐतिहासिक भगवान रघुनाथ मैदान में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। राजनाथ सिंह ने मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में चुनावी रैली की। राजनाथ सिंह ने कहा कि रामस्वरूप शर्मा पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा है। वे नियमित रूप में संसद में उपस्थित रहे।

उन्होंने कहा कि 2004 और 2019 में महंगाई कभी चुनावों में मुद्दा नहीं बनी क्योंकि भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ने नहीं दी। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने बाघा बॉर्डर से पाकिस्तान की महंगाई दर को भारत में नहीं घुसने दिया। अपने 38 मिनट के भाषण में राजनाथ सिंह ने कहा कि देशद्रोह का कानून ऐसा बनेगा कि देशद्रोहियों की रूह कांप उठे।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *