कांग्रेस राष्ट्र हित नहीं बल्कि सत्ता हासिल करने को किसी भी सीमा तक जा सकती है : जयराम ठाकुर

कुल्लू : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश की जनता एक बार फिर मजबूत नेतृत्व को देश की कमान सौंपने का मन बना चुकी है और मजबूर नेतृत्व को लोगों ने पूरी नकार दिया है। इसलिए बेमेल पार्टियों का महागठबंधन जितना भी जोर लगा ले नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से नहीं रोक सकते। मुख्यमंत्री आज मंडी संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत कुल्लू जिले के आनी में एक विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने कई साल शासन किया लेकिन देश का विकास नहीं बल्कि अपना विकास करने में व्यस्त रहे तथा लाखों करोड़ों के घोटाले कर देश को लूटने का काम किया। उन्हांने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद देशवासियों ने महसूस किया कि अब देश का विकास हो रहा है और देश तेजी से विकास पथ पर बिना किसी भेदभाव के अग्रसर है। उन्होंने कहा कि  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एक मजबूत राष्ट्र बना और जनता इस बात से भलीभांति परिचित है कि देश  नरेन्द्र मोदी के हाथों  में ही मजबूत एवं सुदृढ़ रहेगा। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्र हित नहीं बल्कि सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती  है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सुरक्षा को भी ताक पर रखना चाहती है क्योंकि उनका एकमात्र लक्ष्य सत्ता प्राप्त करना है, जो उनके घोषणा पत्र से झलकता है। उन्होंने कहा कि देश के लोग कांग्रेस के स्वार्थी नेताओं के बहकावे में नहीं आने वाले हैं और वे जानते हैं कि कौन सी पार्टी उनकी हितैषी है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि वे भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर सशक्त सरकार का गठन हो सके, जो देश के विकास को नई ऊंचाईयों तक ले जा सके।

बाद में मुख्यमंत्री ने मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत जंजैहली में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने के उपरान्त एक रोड़ शो का आयोजन किया जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के लगभग 200 परिवार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों का भाजपा में शामिल होने के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा कहा कि उन्हें पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *