पश्चिमी बंगाल में भाजपा की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता से विरोधियों की रातों की नींद हराम: जे.पी. नड्डा

 बिलासपुर: केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी जे.पी. नड्डा ने बिलासपुर में पश्चिमी बंगाल में हुए घटनाक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में उनके रोड शो में जिस प्रकार गुंडागर्दी की गई वह एक निंदनीय घटना है। उन्होंने कहा कि वह उन भाजपा कार्यकर्ताओं को सलाम करते हैं, जिन्होंने इस गुंडागर्दी का डटकर मुकाबला किया और इस अंधी सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर पश्चिमी बंगाल में भाजपा सत्तासीन होने वाली है।

ममता बनर्जी के नेतृत्व में अंधा युग चल रहा है और गुंडाराज का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता से ममता बनर्जी पूरी तरह से बौखला चुकी हैं। पश्चिमी बंगाल में भाजपा की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता ने उनकी रातों की नींद हराम कर दी है और इसी का परिणाम है कि आज ममता बनर्जी भाजपा को रोकने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही हैं। इससे पहले उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में जनसभाओं को सम्बोधित किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *