चंबा: खज्जियार मार्ग पर लैंडस्लाइड, एक व्यक्ति के दबे होने की आशंका

चंबा: चंबा के अंतर्गत खज्जियार मार्ग पर भटालवां मंदिर के करीब देर रात करीब दो बजे लैंडस्लाइड हुई। इस घटना में एक व्यक्ति के दबे होने की आशंका है। इसके अलावा दो एलएनटी मशीनें भी मलबे की चपेट में आ गई। मशीन के एक ऑप्रेटर का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस घटना में पास से गुजर रही एक पिकअप भी मलबे की चपेट में आने के बाद नीचे लुढ़क गई। पिकअप के चालक रमेश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मार्ग पर सड़कों के चौड़ीकरण काकाम चल रहा था। लैंडस्टलाइड के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, पुलिस, आपदा प्रबंधन, फायर ब्रिगेडकी टीम मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *