मंडी : खराब मौसम के चलते प्रियंका गांधी वाड्रा का सुंदरनगर दौरा रद्द

मंडी : खराब मौसम के चलते प्रियंका गांधी वाड्रा का सुंदरनगर दौरा रद्द

मंडी : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का मंडी के सुंदरनगर में मंगलवार को प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है। लगातार खराब चल रहा मौसम इसकी वजह बताई जा रही है। सुंदरनगर में बीती देर रात से बारिश हो रही है।
मौसम खराब होने के चलते प्रियंका का हेलीकॉप्टर नहीं उतर पाया। इससे सुबह 10 बजे से प्रियंका का इंतजार कर रहे रैली में पहुंचे लोगों को निराशा ही हाथ लगी। वहीं, रैली स्थल पर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, रजनी पाटिल, पंडित सुखराम, मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रम शर्मा, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान इन नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *