पीएम मोदी बौखलाहट में बोल रहे हैं अनाप-शनाप : पाटिल

शिमला: कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने राजीव भवन शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार को नाकाम सरकार बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। महिलाएं यहां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद 2018 में सबसे ज्यादा 248 रेप केस दर्ज हुए, जिससे साफ है कि भाजपा सरकार के दौरान कानून का खौफ अपराधियों के दिलों से निकल चुका है।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी बौखलाहट में अनाप-शनाप बोल रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के ऊपर पीएम के बयानों से लगता है कि मोदी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं व उनको अपनी हार सामने दिख रही है। इसलिए इस तरह के बयान दे रहे हैं। हिमाचल में कांग्रेस पार्टी चारों सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी 5 करोड़ गरीबों को 72 हजार सालाना देगी। इसका पैसा घर की महिला के खाते में जमा होगा।

सयुंक्त पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने पी.एम. मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी ने हिमाचल में आकर जो भी वायदे किए वह आज तक पूरे नहीं हुए। उन्होंने कहा कि मोदी ने हिमाचल की जनता से सेब पर आयात ड्यूटी को बढ़ाने, मंडी के द्रंग में नमक खान को शुरू करने व प्रदेश में सेना की अलग बटालियन देने का वायदा किया था, जिसमें से कोई भी वायदा पूरा नहीं हुआ।

 

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *