वीरभद्र सिंह की प्रशासनिक अधिकारियों को नसीहत: कायदे-कानून के अनुसार लें फैसले

सिरमौर: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आज नाहन के बड़ाचौक में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने पच्छाद के सराहां, निहोग में भी चुनावी सभाएं कीं। नाहन के बाद उन्होंने धौलाकुआं में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अफसरशाही हावी हो गई है। नौकरशाही को याद रखना चाहिए कि जब तक चांद है, रोशनी भी तभी तक होती है। प्रजातंत्र में सरकारें आती और जाती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार और सिरमौर के डीसी डरपोक हैं। सिरमौर का चौगान मैदान पिछले दस दिन से बुक कर रखा है। प्रजातंत्र में ऐसा नहीं होना चाहिए। इनका बस चले तो यह लिख डालें कि यह मैदान ताउम्र अमित शाह के लिए बुक है। उन्होंने कहा कि नई सरकार आएगी तो इसका हिसाब लिया जाएगा। जब हमारी सरकार थी तो हमने कभी आदेश नहीं दिए कि मैदान न दें। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को नसीहत दी कि उन्हें कायदे-कानून के अनुसार फैसले लेने चाहिए। ऐसा नहीं होने पर प्रशासन पंगु हो जाता है। उन्होंने कहा ‘मुझे कर्मचारियों और अधिकारियों पर गर्व है। मैंने कभी किसी को तंग नहीं किया। जिसने गलती की, उसकी सीधा छुट्टी कर दी।’

सराहां में वीरभद्र ने कहा कि कांग्रेस एक बहती गंगा है, जिसमें बार-बार डुबकी लगाने को मन करता है। पार्टी को पक्के राम की जरूरत है, आया राम गया राम की नहीं।

सम्बंधित समाचार

अपने सुझाव दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *